26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहनत का नहीं मिल रहा फल तो यह लाल बाती करेगी आपका भाग्योदय आैर बनाएगी धनवान

इस प्रयोग को करने से सारी विफलताएं हो जाएंगी दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Jul 2018, 12:15 PM IST

meerut

मेहनत का नहीं मिल रहा फल तो यह लाल बाती आपको कर देगी धनवान होगा भाग्योदय

मेरठ। हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्र और मुहूर्त का बड़ा महत्व है। यह है तो अन्य धर्मों में भी, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार सर्वाधिक महत्व हिन्दू धर्म में है। हम लोग कोई भी कार्य करते हैं तो उसकी शुरूआत से पहले पंडित और विद्वानाें से उसके बारे में शुभ मुहूर्त निकलवाकर उसके बारे में पूरी तसल्ली करते हैं। तभी उस काम के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा करने के बाद भी हमें अपने काम में काफी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती। जिससे निराशा और हताशा होने लगती है, लेकिन इसका भी उपाय है। अधिकतर हिंदू घरों में ईश्वर के समक्ष अपनी आस्था प्रकट करने के लिए लोग धूप, हवन, दीप आदि का प्रयोग करते हैं दीपक जलाने के पीछे मान्यता है कि दीपक से जो रोशनी या प्रकाश फैलता है, वह घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है। कई लोगों को खूब मेहनत के बावजूद उस अनुसार फल नहीं मिलता।

यह भी पढ़ेंः सावन में बिल्व पत्र का है विशेष महत्व, शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

लाल बाती का ऐसे करेंगे उपयोग उदय होगा भाग्य

ज्योतिषाचार्य संगीता शाडिल्य के अनुसार प्रतिदिन शाम को देवी लक्ष्मी के सामने लाल बाती रखकर घी का दीपक जलाने से सफलता पा सकते हैं। अगर नौकरी में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी तरक्की नहीं हो रही है, तो देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजन भी करें। इसके बाद संभव हो तो विष्णु चालीसा का पाठ करें। यदि यह नहीं कर सकते तो हाथ जोड़कर दीपक के सामने भगवान विष्णु को नमन करें।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: कावंड़ लाने में इन नियमों का रखें ख्याल, इनमें हुर्इ चूक तो नहीं मिल पाएगा तप का लाभ

एेसा करने से आएगा बीमारी में सुधार

हाथ में बांधने वाली मोली की बाती बनाकर घी का दीपक जलाएं। दीपक में हल्दी व कुमकुम भी अवश्य मिलाएं। घर में कोई बीमार है, तो उस व्यक्ति को शाम में दरवाजा खोलकर दक्षिण दिशा की ओर सरसों तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मारकेश की दशा सुधरेगी और बीमार की हालत में सुधार होना शुरू हो जाएगा। यह सबसे सर्वोत्तम और कारगर उपाय है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग