
मेरठ। भले ही योगी सरकार महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को लेकर सख्त हो। लेकिन, यूपी पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराध रोकने में नाकाम है। ताजा मामला है मेरठ के मवाना का, जहां एक लड़की एसएसपी ऑफिस पहुंच कर अपने साथ घटी घटना की शिकायत करने पहुंची थी। लड़की का कहना था कि उसका सीनियर जबरन उससे प्रेंडशिप करना चाहता है। लेकिन, जब उसने विरोध किया तो लड़के ने ऐसी धमकी दी कि सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
तेजाब फेंकने की धमकी
एसएसपी ऑफिस पहुंची इस छात्रा कि मानें तो वो मवाना के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल का ही 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अंशुल मावी उसके साथ फ्रेंडशिप करने के लिए दबाव बनाता है। जब छात्रा इसका विरोध करती है तो सरफिरा आशिक छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देता है। लेकिन, छात्रा ने साहस दिखाकर अपने परिवार को छेड़खानी के बारे में बताया। जिसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन, शिकायत के बाद से ही छात्र और उसके परिवार के लोग को फोन पर व घर आकर जान से मरने की धमकी मिलनी शुरू हो गई। इतना ही नहीं छात्रा ने खुद और परिवार की जान का खतरा बताते हुए अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अभी तक इस मामले में लड़के से किसी तरह की पूछताछ नहीं की है और न ही स्कूल के मैनेजमेंट से किसी तरह की जानकारी ली है।
गौरतलब है कि छात्रा के पिता पेशे से पशुओं के डॉक्टर हैं। उनका कहना है कि आरोपी उनकी हत्या भी करवा सकता है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
19 Feb 2018 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
