
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी युवती का किठौर थाना क्षेत्र युवक के साथ प्रेम—प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों काफी नजदीकी हो गए थे। इस दौरान युवक ने युवती के घर आना—जाना शुरू कर दिया। जिसके चलते युवक बहाना बनाकर कई बार युवती को अपने साथ बाहर ले गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके साथ ही पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिसके बाद उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी आरोपी युवक ने 17 नवंबर को बरात लाने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपी तय समय पर बरात लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद पीड़िता ने उस पर फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। आरोपी युवक सहित उसके परिजनों ने युवती की अस्मत की कीमत एक लाख रुपये लगाई तथा कहा कि कीमत लेकर वह मामले को भूल जाए। युवती को चेतावनी दी कि यदि वह नहीं मानी तो वह उस पर तेजाब डाल देगा।
एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया और मामले की शिकायत थाने में की। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी यवुक के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Published on:
19 Nov 2021 01:17 pm
