मेरठ। “साहब मुझे बचा लो, मुझे मेरे परिवार वाले जान से मार देंगे, मेरा पति निर्दोष है मुझे उनके साथ रहना है।” ये कहना है एसएसपी आवास पहुंची एक लड़की का। जो यहां मदद की गुहार लगाने पहुंची। दरअसल, जिले के जय भीम नगर निवासी लड़की का कहना है कि 26 जनवरी 2018 को उसने घरवालों से छिपकर अपने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों ही वापस अपने-अपने घर चले गए और पहले की तरह रहने लगे। लेकिन उनके मिलने और फोन पर बात करने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।