24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पा सेंटर में लड़कियों का बिक रहा था जिस्म, अंदर मिले सामान को देख पुलिस भी चौंकी

Spa Centre: शहरों स्पा सेंटर्स धड़ल्ले से चल रहे हैं। स्पा सेंटर पर मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामाल यूपी के मेरठ से सामने आया है। जब पु‌लिस ने स्पा सेंटर पर रेट मारा तो अंदर मिले सामान को देख हैरान रह गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 22 Jan 2025, 9:43 AM IST

Spa center, spa center raid, massage parlor raid, UP Police raid news, UP spa center raid news, up news,

Spa Centre: मेडिकल थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने का आरोप लगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि स्पा सेंटर जेलचुंगी चौकी इंचार्ज स्नेह प्रकाश आजाद की पार्टनरशिप में चल रहा था। मामले का खुलासा मंगलवार को उस वक्त हुआ, जब इस स्पा सेंटर की पूर्व महिला कर्मचारी ने एसएसपी से शिकायत की। अश्लील फोटो और वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी डा. विपिन ताडा ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।

स्पा की आड़ में देह व्यापार

शास्त्रीनगर निवासी युवती मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि वह मंगल पांडे नगर स्थित दी सीजर फैमिली स्पा सेंटर में काम करती थी। वहां महिलाओं और पुरुषों का आना जाना लगा रहता था। स्पा की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। उसने विरोध किया और नौकरी छोड़ने की बात कही तो संचालिका ने उसे देह व्यापार में फंसाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे दी।

स्पा सेंटर में 18 नवंबर को लगा था छापा

द सीजर फैमिली सैलून में 18 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना की टीम ने छापा मारा था। टीम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत थी कि यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसके बाद यह फिर से शुरू हो गया। यहां पर पुलिस ने पहले अश्लील सामग्री भी बरामद की थी।

दरोगा ने कही यह बात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद का कहना है कि आठ महीने पहले वह छुट्टी पर थे। अपने परिवार के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे थे। इसी दौरान मेरे घर की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। युवती जो आरोप लगा रही है, उसके खिलाफ लड़की सप्लाई करने के मामले में 376 का मुकदमा दर्ज है। उसका नाम मुकदमे से नहीं निकाला गया, इसलिए गलत आरोप लगा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग