30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने के रेट में रिकार्डतोड़ बढ़ोतरी, सराफा बाजार में छा गई वीरानी, भाव सुनकर रह जाएंगे हैरान

खास बातें सोने का भाव प्रति 10 ग्राम पहुंचा 39,144.40 रुपये पिछले दस दिन में सोने का रेट बढ़ गया 2941 रुपये सराफा बाजारों में सोने के आभूषण की मांग घटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 8:19 PM IST

Gold Price

मेरठ। सोने के भाव में रिकार्डतोड़ उछाल आ गया हैै। रोजाना बढ़ते सोने के रेट लोगों को परेशान किए हुए हैं और उन्होंने सराफा बाजार में जाने से किनारा कर रखा है। सोने के दाम इतने कभी नहीं बढ़े जितने की जुलाई से लेकर अगस्त तक बढ़े हैं। 11 अगस्त, रविवार को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 39,144.40 रुपये तक पहुंच गया। इससे सराफा बाजार में वीरानी छा गई। जानकार बता रहे हैं कि सोने के भाव 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः दो बिस्कुट देकर लूट लिया 40 लाख रुपये का सोना, पुलिस भी सुनकर रह गई दंग

पिछले एक महीने से कामकाज ठप

सोने के भाव 12 जुलाई को प्रति दस ग्राम 24 कैरेट 35 हजार रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा था। यही वह समय था जब शहर के सराफा बाजार में ग्राहकों की संख्या कम होने लगी थी। पिछले एक महीने में सोने के भाव में तुलनात्मक विश्लेषण करें तो प्रति दस ग्राम चार हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सोने के भावों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि के कारण लोग आभूषण बनवाने से परहेज कर रहे हैं। सोने के भाव 40 हजार रुपये तक पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः #Independence Day 2019: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगी ये महिलाएं और कश्मीरी भाइयों से लेंगी वचन

काम कम होने से बढ़ी दिक्कतें

मेरठ में दो सराफा बाजार हैं शहर और कैंट में। दोनों ही सराफा बाजारों में सोने के रिकार्डतोड़ भाव होने के कारण लोग सराफा बाजार नहीं आ रहे हैं। इससे छोटे ज्वेलर्स और उनके कारीगरों के लिए रोजी-रोटी के लिए जूझना पड़ रहा है। पिछले एक महीने से कामकाज ठप है। रविवार को सोने का भाव 39.144.40 रुपये तक पहुंचने से इनकी बेचैनी बढ़ गई है। सराफा बाजार सूत्रों का कहना है कि सकारात्मक वैश्विक रुख व स्थानीय कारोबारियों की लिवाली बढऩे से सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। अभी इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सोना कारोबारियों का कहना है कि सराफा बाजार में मंदी चल रही है। इससे दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोग आभूषण बनवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। इससे कारोबारियों के काम ठप हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः CBSE Board Exam 2020: इस तारीख से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे

तारीख- सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

2 अगस्त- 36,203.20 रुपये

3 अगस्त- 36,844.90 रुपये

4 अगस्त- 37,326.20 रुपये

5 अगस्त- 37,326.20 रुपये

6 अगस्त- 37,807.50 रुपये

7 अगस्त- 38,074.90 रुपये

8 अगस्त- 38,716.60 रुपये

9 अगस्त- 39,037.40 रुपये

10 अगस्त- 38,984.00 रुपये

11अगस्त- 39,144.40 रुपये

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश