मेरठ। दो फाॅरच्यून, दाे स्काॅर्पियो, दो इनोवा, दो क्वालिस, तीन बड़े ट्रक, पांच टेंपो, चार छोटे हाथी आैर एक एंबुलेंस के साथ-साथ 30 निजी सुरक्षाकर्मी, 8 बाउंसर, दो गनर समेत कुल 85 लोग इस शिवभक्त के काफिले में शामिल है। यह शिवभक्त अपने काफिले के साथ हरिद्वार से कांवड़ ला रहा है। यह शिवभक्त है दिल्ली का गारमेंट्स व्यापारी सुधीर मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा। लोग इनके नाम से कम गोल्डन बाबा के नाम से जानते हैं। पिछली बार गोल्डन बाबा 21 किलोग्राम सोना पहनकर कांवड़ लाए थे। इस बार तबियत ठीक नहीं है तो इस बार भी वह 21 किलोग्राम सोने के आभूषण पहनकर हरिद्वार से दिल्ली की आेर कांवड़ लेकर लौट रहे हैं।