घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव शोभापुर की है। जहां पर आज सुबह चार युवक खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बाइकों पर सवार होकर पांच युवक खेत पर पहुंचे और उन्होंने काम कर रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे आशीष गुर्जर नामक युवक को गोली लगी और वह मौके पर ही मर गया। जबकि गोली लगने से अन्य लोग घायल हो गए। शोभापुर गांव में गोली की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी, एसपी क्राइम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर और घटना की जानकारी ली।