4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां पुलिस का काम कर रही जनता, लुटेरे पकड़ने पर किया सम्मानित

गैस एजेंसी के सेल्समैन से पैसा लूटकर भाग रहे थे, एक बदमाश लोगों ने पुलिस को सौंपा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Feb 2018, 6:59 PM IST

meerut police

मेरठ। जनपद में बदमाशों पर जैसे पुलिस का खौफ खत्म हो गया है आैर दिनदहाड़े घटनाआें को अंजाम दे रहे हैं। कर्इ जगह तक पब्लिक ने पुलिस का काम किया तो घटना होने से बच गर्इ। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है आैर बदमाश उन्हें रोजाना चुनौती दे रहे हैं। नया मामला नौचंदी थाना क्षेत्र में दोपहर का है। गैस एजेंसी के सेल्समैन से कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को दबोचकर पब्लिक ने जमकर धुना। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दूसरे साथी के साथ पैसा, बिल व अन्य कागजात बरामद कर लिए हैं। इनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने इन बदमाशों को पकड़ने पर दो युवकों को सम्मानित किया।

देखें वीडियोः Gas company smugglers robbed one lakh rupees

देखें वीडियोः 13 feb 2018 News Bulletin

कैश का बैग लूट लिया था
गढ रोड नई सड़क स्थित मोहन गैस एजेंसी पर मूल रूप से नेपाल निवासी रमेश पुत्र येमलाल सेल्समैन है। रमेश के अनुसार सोमवार की दोपहर उसने अब्दुल्लापुर स्थित दूसरी गैस एजेंसी से पेमेंट उठाया और नई सड़क स्थित मोहन गैस एजेंसी के लिए चला। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कई बार उसे ओवरटेक किया, लेकिन वह मोहन गैस एजेंसी तक पहुंच गया। आरोप है एजेंसी पर पहुंचते ही एक युवक बाइक से उतरकर आया और उसके हाथ से कैश से भरा बैग लूटकर भाग निकला। रमेश के शोर मचाने पर आसपास के व्यापारियों ने बदमाशों को ललकारा तो बाइक पर खड़ा उसका दूसरा साथी हड़बड़ाहट में मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पब्लिक ने बैग लूटकर भाग रहे लुटेरे को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को अपने साथ ले गई।

लूट का खुलासा

कैशियर से हुई लूट का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के नाम क्रमशः अंकुर कुमार और अंकुर भारती है, दोनों को पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने लूट की योजना बनाई आैर चाकुओं के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से लूटी गई रकम, गैस बिल और कागजात भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः स्कूलों की खत्म होगी मनमानी, यहां नए सत्र में पढ़ार्इ की नर्इ शुरुआत

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक बिल पर प्रधानमंत्री मोदी को दे दी यह नसीहत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश