8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हिन्दू संगठन ने फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह को देश छोड़ देने की दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात

कहा- फिल्म 'सरफरोश' जैसा ही किरदार निभा रहा है यह अभिनेता  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Dec 2018, 12:00 PM IST

meerut

इस हिन्दू संगठन ने फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह को देश छोड़ देने की दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात

मेरठ। फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के बयान से हिन्दू संगठनों में उबाल है। हिन्दू संगठनों का कहना है कि जिस देश में रहकर उन्होंने नाम कमाया, शोहरत कमाई और लाखों-करोड़ों रूपये कमाए, आज उसी देश को वे असुरक्षित मान रहे हैं। संगठनों ने कहा कि उन्हें अब इस देश में रहने का कोइ अधिकार नहीं है। नसीरूद्दीन को देश छोड़ देना चाहिए। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि नसीरूद्दीन शाह जो कि देश में पल रहा है हमारे रहमोकरम पर रह रहा है वो आज देश पर गुर्रा रहा है। उन्होंने कहा कि नसीरूद्दीन का यह बयान कि उन्हें अपने बच्चों का भविष्य देश में खतरे में नजर आ रहा है। नसीरूद्दीन शाह ने 68 साल की उम्र में इतना नाम कमाया है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने वाली बात कही है। नसीरूद्दीन ने अपने बयान में कहा था कि देश में इंस्पेक्टर की कीमत कम है और गाय की कीमत ज्यादा है। इस पर अभिषेक ने कहा कि नसीरूद्दीन जैसे अभिनेता को यह बयान नहीं देना चाहिए। वे समाज के एक जिम्मेदार व्यक्ति के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मजबूत अभिनेता भी है। उन्होंने कहा कि गाय हमारे देश की धरोहर है।

यह भी पढ़ेंः फिल्म 'जीरो' का दीवाना हुआ यह शहर, पहले दिन के सभी शो के टिकट हुए बुक, देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद दलितों आैर गुर्जरों में तनाव के बाद फिर पुलिस तैनात

उन्होंने कहा कि नसीरूद्दीन जिस तरह की बातें कर रहे हैं उससे कहीं न कहीं साबित होता है कि उन्होंने जो रोल 'सरफरोश' फिल्म में निभाया था, आज उसी रोल को वो अपने असली जीवन में भी जीने की कोशिश कर रहे हैं। अभिषेक ने कहा कि हिन्दू महासभा नसीरूद्दीन के इस बयान की निंदा करती है। सरकार से मांग करती है कि वे इस अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि नसीरूद्दीन शाह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह बयानबाजी कर रहे हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।