27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali की Shopping के लिए पत्नी ने बाजार जाने से किया मना, पति ने दे डाली खौफनाक सजा

Highlights: -गुस्साए पति ने पत्नी का फोड़ दिया सर -पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार -सिविल लाइन क्षेत्र के हनुमान पुरी का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Nov 2020, 10:56 AM IST

20_08_2020-husband_wife_dispute_20646962.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। जनपद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें दीपावली की खरीदारी के लिए पत्नी ने बाजार जाने से मना किया तो पति ने उसको खौफनाक सजा दे डाली। दरअसल, गुस्साए पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर महिला ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने उसके घर भी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : गौकशी करने जा रहे बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हनुमानपुरी का है। जहां गुड्डी अपने पति प्रेमचंद और दो बच्चों के साथ किराये पर रहती है। ससुरालियों से विवाद के बाद दंपती अपने पैतृक गांव माछरा से हनुमानपुरी में आकर रहने लगा था। गुरुवार को प्रेमचंद दीवाली की शापिग करने के लिए पत्नी और बच्चों को लेकर बाजार जा रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया और गुड्डी ने बाजार जाने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: सीएम के एक इशारे पर खुला जिम ट्रेनर की हत्या का राज, फोटो देखकर हैरान हो गए थे योगी आदित्यनाथ

आरोप है कि कहासुनी के बाद प्रेमचंद ने गुड्डी के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई थी। लेकिन आरोपित मौके पर नहीं मिला।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग