2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: 48 घंटे के बाद फिर से सक्रिय होंगे बादल, धूप का रूख नरम

Weather Alert: दो दिन हुई तेज बारिश के बाद अब फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 48 घंटे बाद फिर से बादलों का डेरा आसमान में होगा और आंशिक रुप से बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Oct 2021, 1:56 PM IST

mausam.jpg

Weather Alert: पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख तीन दिनों से बदला हुआ था। सोमवार की शाम मौसम साफ हुआ तो फिर से आज बुधवार को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों के बाद फिर से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमानों के अनुसार बादलों की सक्रियता पश्चिमी यूपी के जिलों में बनी हुई है। जबकि मौसम साफ होने के बाद अब उमस का दौर तो खत्म हो चुका है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से परिवर्तित होगा।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: तो क्या इस बार भी बाहुबली जेल से ही लहराएंगे चुनाव में जीत का परचम ?

महसूस होने लगी हल्की ठंड

आज बुधवार की सुबह आसमान में नीले बादलों की सक्रियता का दौर बना हुआ है। सुबह ठंडी हवाओं का असर रहा और लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हुई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और ठंड भरा हो जाएगा। आसमान साफ होने के बाद धूप निकली तो तापमान में तेजी का दौर शुरू हो गया।

रात में पड़ने लगे ओस

बता दे कि रात में ओस का दौर भी शुरू हो चुका है। अब आसमान साफ होने के बाद यह नजर भी आने लगेगा। जबकि इसी पखवारे के अंत में पारा अधिकतम 30 और न्यूनतम 20 के करीब पहुंच चुका था। लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य बताया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान इस समय 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सााामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता जिले में अधिकतम 67 फीसद और न्यू‍नतम 70 फीसद दर्ज की गई।

हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादलों की सक्रियता 48 घंटे बाद बनेगी। मौसम का रुख बदला तो आने वाले कुछ घंटों में बादल पानी भी बरसा सकते हैं। जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक बादलों की सक्रियता का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ें : रोप-वे से नहीं मिलेगी जाम से मुक्ति, मेट्रो का होना चाहिए विस्तार

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश