scriptWeather Update: पश्चिमी यूपी और एनसीआर पर छाने लगी कोहरे की धुंध, आज सुबह हल्के कोहरे की दस्तक से सहमे लोग | imd weather forecast for today 16 october and upcoming days | Patrika News

Weather Update: पश्चिमी यूपी और एनसीआर पर छाने लगी कोहरे की धुंध, आज सुबह हल्के कोहरे की दस्तक से सहमे लोग

locationमेरठPublished: Oct 16, 2021 11:06:53 am

Submitted by:

Nitish Pandey

Weather Update: तापमान में आई कमी से सुबह लगने लगी ठंड, हल्के कोहरे ने किया लोगों को अलर्ट किया है। मेरठ में आज सुबह लोगों ने ठंड भी महसूस की। इन दिनों तापमान में तेजी से कमी आती जा रही है। आज सुबह मेरठ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया।

smogg.jpg
weather update दशहरे के दूसरे दिन से ही ठंड की हल्की दस्तक शुरू हो चुकी है। जहां दिन में धूप के तेवर नरम होने शुरू हो गए हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में कोहरे की धुंध छानी शुरू हो चुकी है। सुबह हल्के कोहरे की दस्तक से लोग सहम गए। आज तापमान में भी कमी महसूस की गई। आज सुबह के समय मेरठ का तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेंटीग्रेट और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें

मेरी प्राथमिकता अब भी समाजवादी पार्टी है, भाजपा को हटाने के लिए सभी हों एकजुट: शिवपाल यादव

मौसम विभाग के डॉ. एन सुभाष की माने तो तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी। आज शनिवार को सुबह सड़क पर हल्की-हल्की धुंध छाई हुई थी। हाइवे पर तो ये और अधिक महसूस की गई। लोगों ने वाहनो की लाइटें तक जला दी थी। डॉ. एन सुभाष ने बताया कि तापमान में अंतर आने के साथ ही ठंड भी अब बढ़नी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कोहरे की यह हल्की धुंध कोहरे की आहट है। इस मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम एक बार फिर ले सकता है करवट

उन्होंने बताया कि मौसम आने वाले दिनों में एक बार फिर से करवट ले सकता है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसका सीधा असर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में दिखाई देगा। इससे न सिर्फ ठंड की रफ्तार बढ़ेगी बल्कि अगले 10-15 दिनों में उत्‍तर भारत में कोहरे की संभावना भी बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक ऐसा मौसम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले चार दिन बारिश की संभावना हो सकती है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों से तेज हवाएं चलेंगी, जो अपने साथ सर्दी भी लेकर आएंगी। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो