25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये दुल्हन तो किन्नर है…’ सुहागरात के दिन बौखलाया दूल्हा, मचा हड़कंप 

सुहागरात के बाद दूल्हे को लगा झटका। कमरे से बाहर आकर युवक ने बताया कि ये दुल्हन लड़की नहीं किन्नर है। घर में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस थाने में पहुंच गया।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Swati Tiwari

Jul 16, 2024

शादी की सारी रस्म निभाने के बाद लड़का अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। सारे घर वालों ने लड़की की धूमधाम से स्वागत की। सारी रस्मों के बाद सुहागरात की बारी आई। लड़का खुशी-खुशी सुहागरात मनाने पहुंचा, पर दूल्हे के साथ उस रात कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा नहीं होगा। सुहागरात के बाद लड़का चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला और कहा- ये दुल्हन लड़की नहीं बल्कि किन्नर है।

परिजनों ने लड़के को बताया नपूंसक

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। गंगानगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 11 जुलाई को गौतमबुद्धनगर निवासी युवती से हुई थी। दूल्हे के परिजनों ने बताया 12 जुलाई की रात युवक ने अंदेशा जताते हुए परिजनों को बताया दुल्हन किन्नर है। इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को दी गई। लेकिन लड़की पक्ष ने लड़के को नपूंसक बता दिया। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अडिग थे। दोनों एक-दूसरे पर इल्जाम लगा रहे थे। 

थाने में पहुंचा मामला

ये मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष थाने में पहुंच गया। थाने में जाकर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों का मेडिकल जांच करवाया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:आगरा के नामी रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी फफूंद लगी सब्जी और दूषित सोया चाप, छापेमारी से मचा हड़कंप