24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा के नामी रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी फफूंद लगी सब्जी और दूषित सोया चाप, छापेमारी से मचा हड़कंप

आगरा एक रेस्टोरेंट में छापे के दौरान किचन और खाने में गंदगी देखने को मिली। कई दिन पुराना पनीर और खोया लोगों को परोसा जा रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 16 Jul 2024, 9:15 AM IST

सोमवार को छावनी क्षेत्र स्थित केटर्स बार एंड रेस्टोरेंट में छापे के दौरान स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और छावनी परिषद की टीम को गंदगी देखने को मिली। किचन में गंदगी के खाने के सामान खुले में रखे हुए थे। बाहर रखे सामान पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। फ्रीजर में रखी हरी सब्जियों में फफूंद लगी थी। सोया चाप से दुर्गंध आ रही थी। पनीर और खोया भी कई दिन पुराना था जिसे रेस्टोरेंट वाले लोगों को परोस रहे थे।

खाने में लगे थे फफूंद 

सोमवार को एसएचओ और छावनी परिषद की टीम प्रतापपुरा चौराहा स्थित केटर्स बार एंड रेस्टोरेंट जा पहुंची। टीम को देख बार में खलबली मच गई। टीम में किचन का निरीक्षण किया जहां पत्ता गोभी, नींबू, खीरा, टमाटर आदि में फफूंद लगी हुई मिली। छोलों में कीड़े मरे पड़े थे। खाने के मसाले में भी काफी गंदगी देखने को मिली।

खाना बनाने वाले रसोइयों के हाथों के नाखून बढ़े हुए थे।  रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में पर्सनल हाइजीन की कमी देखने को मिली। रेस्टोरेंट में लगे वाटर कूलर में भी काई और गंदगी थी।

तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए

रेस्टोरेंट में इतनी गंदगी देखने के बाद एसएचओ प्रमुख कर्नल अतुल पूठिया भड़क गए। खराब खाद्य सामग्री को उन्होंने बाहर फेंकने का आदेश दिया। आगे के आदेश तक किचन को बंद करने के निर्देश दिए। बता दें कि इसके अलावा केटर्स में दारू बीयर के साथ तंबाकू उत्पाद भी ग्राहकों को परोसे जा रहे थे। जिसकी कोई अनुमति नहीं थी। जिसे टीम ने जब्त कर लिया। भविष्य में तंबाकू उत्पाद न रखने की चेतावनी दी।

यह भी पढें: झांसी में 101 दिन में 18 गर्भवती महिलाओं की मौत! स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग