इसके अलावा जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं, वकील, इंजीनियर या चार्टड एकाउंटेंट हैं और टैक्स भी देते हैं, किसी संवैधानिक पद पर काबिज हैं और जिन्हें दस हजार या उससे अधिक मासिक पेंशन मिल रही है वे इस योजना के लिए अपात्र होंगे। फिर भी ब्लॉक में तमाम लोगों ने बाध्यता को दरकिनार करते हुए योजना का लाभ ले लिया। हालांकि, सरकार की ओर से अपात्रों को योजना का लाभ न लेने और ली गई राशि को वापस करने के लिए कई बार आदेश जारी किए जा चुके हैं। अपात्र किसान योजना की प्राप्त राशि को वापस नहीं कर रहे हैं।