6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुख्यात तमंचे के बल पर पुत्रवधू को ले गया अपने साथ…आैर दो दिन तक…!

बदमाश अखलाक ट्रैक्टर की दूसरी पत्नी ने पीड़िता को साथ लेकर एसएससपी से लगार्इ गुहार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 Mar 2018, 12:04 PM IST

meerut

मेरठ। ट्रैक्टर नाम मेरठ की पुलिस और एसएसपी कार्यालय में काम करने वालों के लिए अंजान नहीं है, जो इसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी रखते हैं वे उसको एक नाम और जोड़ देते हैं, जिससे यह अखलाक 'ट्रैक्टर' हो जाता है। अपराध की दुनिया से भी वास्ता रखता है यह। कई शादियां कर चुका अखलाक 'ट्रैक्टर', अपनी दूसरी पत्नी की पुत्रवधू को घर ले आया और उसको बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी जब अखलाक 'ट्रैक्टर' की पत्नी को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ेंः इन्होंने खीर आैर काॅफी क्या ली, पहुंच गए अस्पताल, चाची पर लग रहे ये आरोप!

यह भी पढ़ेंः दो दिन में तीसरी पुलिस मुठभेड़, अब गोली मारकर कब्जे में लिया यह कुख्यात

यह है मामला

अखलाक ट्रैक्टर पर पुत्रवधू ने अगवा कर दो दिन तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। अपनी सास के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने दिए प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की है। शास्त्रीनगर निवासी अखलाक की दूसरी पत्नी अपनी पुत्रवधू के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसके मुताबिक उसका पति अखलाक उर्फ ट्रैक्टर ने कई शादियां पहले से की हुई हैं। वह अखलाक की दूसरी पत्नी है। उसने बताया कि अखलाक अपनी अन्य दो पत्नियों के साथ श्यामनगर कालोनी में रहता है। उसका आरोप है कि बीती 24 फरवरी को ट्रैक्टर उसके घर आया और उनकी गैरमौजूदगी में तमंचे के बल पर पुत्रवधू को अपने साथ ले गया। ट्रैक्टर पुत्रवधू को अपने श्यामनगर स्थित घर पर ले गया और वहां पर उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि अखलाक ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसमें अखलाक की अन्य पत्नियों ने भी सहयोग किया। 24 फरवरी को किसी तरह से छूटकर अखलाक के घर से अपनी ससुराल पहुंची आैर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज

दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि अखलाक एक शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में एक दर्जन से मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की। इस बारे में एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः आलू न बने राजनीतिक मुद्दा, इसलिए सरकार ने लिया यह फैसला

यह भी पढ़ेंः मेरठ में शादी कराने के नाम पर फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, इस तरह एेंठते थे मोटी रकम