
कैराना उपचुनाव को लेकर योगी के मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि मच गई खलबली
मेरठ. कैराना उपचुनाव नजदीक आते है आरोप-प्रत्यारोपों का दौरड़ तेज होता जा रहा है। सभी पार्टियां जीत के लिए सभी तरह के हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है। एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उठाले जा रहे हैं। नेता से लेकर मंत्री तक कोई भी इस दिशा में पीछे नहीं रहना चाहता है। कैराना उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में मेरठ दौरे पर पहुंचे भाजपा के कद्दावर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कैराना में विकास और गुंडागर्दी की लड़ाई है। इसका जवाब जनता वोटिंग के दौरान देगी और निश्चित रूप से जीत विकास यानी भाजपा की ही होगी। स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि हमारी सरकार अपने कार्यकाल में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही अपराध पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ा मुद्दा है, जिस पर सरकार ने नियत्रंण किया है। वहीं, कर्नाटक में फलोर टेस्ट में फेल हुई भाजपा के इस मंत्री के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के परिवाहन मंत्री की माने तो जनता ने वहां भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है, लेकिन बहुमत साबित करने के लिए समय नहीं मिल पाने के कारण फलोर टेस्ट में फेल होना पड़ा।
वहीं, प्रदेश में विधायकों, भाजपा कार्यक्रताओं और अफसरों के बीच जारी तनातनी पर कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी अफसर की इतनी हैसियत नहीं है, जो किसी विधायक के बात न माने। ये कहना है सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का। सिचाई मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि भाजपा विधायक ही यूपी में जंगलराज बता रहे हैं और अधिकारी पर बात नहीं मानने का आरोप लगा रहे हैं। यह सुनकर योगी के मंत्री भड़क उठे। मंत्री बोले कि किसी अधिकारी की अभी इतनी हैसियत नहीं है, जो हमारे विधायक की बात न माने। वहीं, कर्नाटक में सरकार न बना पाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हमने प्रजातंत्र का सम्मान किया है। हमने कोई खरीद-फरोख्त नहीं की। देखते हैं ये गठंबंधन कब तक चलता है। मंत्री से जब गठबंधन के मुद्दे पर और सवाल किये तो वह सवालों से बच कर निकल लिए ।
Published on:
21 May 2018, 10:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.