दूसरी तरफ पार्टी संगठन में जान फूंकने की कोशिश में यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश व कर्नाटक के सभी प्रदेश अध्यक्षों को उनकी पूरी कार्यकारिणी के साथ बर्खास्त कर दिया गया हैं। बताया जाता है कि ये लोग काफी समय से पार्टी हित के बजाय अनुशासन हीनता के कार्यों में लिप्त थे। इनकी 5 जून से जारी सदस्यता अभियान में भी भागीदारी नहीं थी। इन प्रदेशों मे जनता पार्टी अब नए चेहरों को मौका देगी जो अब मिशन 2024 पर कार्य करेंगे।