इससे पहले कभी मेरठ जेईई की मुख्य परीक्षा का सेंटर नहीं बना। दोनों मंडलों के पांच शहरों में परीक्षा देने का विकल्प छात्रों को मिलेगा। इन पांच शहरों में गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुजफफरनगर, बुलंदशहर शामिल हैं। जेईई की मुख्य परीक्षा में प्रतिवर्ष करीब 50 हजार छात्र इन दोनों मंडलों से शामिल होते हैं। पिछले वर्ष तक छात्रों को आनलाइन एवं लिखित परीक्षा देने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। यहां के छात्रों के लिए दिल्ली के बाद दूसरे अन्य विकल्प वाले शहरों में आगरा और बरेली था, जो यहां से काफी दूर पड़ते थे। इसी कारण छात्रों को परीक्षा देने जाने-आने में तीन दिन लग जाते थे।