2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेठ के मंगलवार पर इन उपायों को सच्चे मन से करें, फिर हनुमान जी की कृपा साक्षात होते देखें

जेठ माह में हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन 19 जून को  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 12:35 PM IST

meerut

जेठ के मंगलवार पर इन उपायों को सच्चे मन से करें, फिर हनुमान जी की कृपा साक्षात होते देखें

मेरठ। जेठ (ज्येष्ठ) के मंगलवार का विशेष महत्व होता है। इन मंगलवार में हनुमान की पूजा का विशेष महत्व होता है। 19 जून को पड़ने वाले मंगलवार का विशेष महत्व है। यह जेठ के इस मंगलवार को विशेष योग लग रहा है। जो मंगल दोष और शनिदोष से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायी होगा। इस दिन पूजा करने से और हनुमान के इन सात उपायों में से किसी एक के करने मात्र से ही आपके ग्रह दोषों का नाश हो जाएगा। आपको जो धन कार्यों में बाधा आती है उसका विनाश होगा। इससे आपकी घर में छिपी गरीबी दूर हो जाएगी। ज्योतिषी संगीता शांडिल्य के अनुसार हनुमान जी शिव शंकर के अवतार हैं। अगर आप सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करते हैं, तो शिवाजी, महालक्ष्मी और सभी देवी-देवता प्रसन्न हो जाते हैं और आपके घर में धन उन्नति होती है।

यह भी पढ़ेंः र्इद आैर फीफा वर्ल्ड कप पर बीएसएनएल ने दिए अपने ग्राहकों को ये खास आफर

मंगलवार के इन उपायों से धन की कमी दूर

पीपल के 11 पत्ते लें और उन पर चन्दन से श्रीराम का नाम लिखें। सभी पत्तों पर राम नाम लिखने के बाद इनकी माला बनाएं और हनुमानजी को चढ़ाएं। मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल अर्पित करें। इस उपाय से सभी परेशानियां दूर होंगी।

यह भी पढ़ेंः कैराना जीत से उत्साहित रालोद नेताआें ने अब किसानों से जुड़ी रखी यह बड़ी समस्या आैर दी यह चेतावनी

शिवलिंग पर लाल पुष्प अर्पित करें

शिवलिंग पर लालपुष्प अर्पित करें। इससे मंगल घर के दोष दूर होते हैं। हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। गेहूं के आटे में पानी डालकर गूंथे और उसके दीपक बनाएं। इसमें तेल डालें और रुई से बनी बत्ती रखें। दीपक हनुमानजी के सामने जलाएं।

यह भी पढ़ेंः 'नौतपा' की वजह से अभी दस दिन आैर रहेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषियों ने इसका असर कम करने के बताए ये उपाय

लाल मसूर की दाल का दान समेत अन्य उपाय

मंगलवार को लाल मसूर की दाल का दान करें। इस उपाय से मंगल घर के दोषों की शांति होंगे। लाल मसूर की ये दाल शिवलिंग पर भी अर्पित कर सकते हैं। इस मंगलवार हनुमानजी के सामने एक नारियल अपने सिर पर सात बार उतार लें। इसके बाद नारियल को फोड़ दें। भगवान को फूल-प्रसाद अर्पित करें। इसके चमत्कारिक लाभ होंगे। जिस तालाब या सरोवर में मछलियां हों वहां पर मंगलवार को मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। इसके भी चमत्कारिक लाभ आपको होंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश