31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड यात्रा 2018: इंद्रदेव ने खोल दी कांवड़ मार्ग तैयार कराने वाले अफसरों की पोल

कमिश्नर अनिता सी. मेश्राम ने कहा- कांवड़ मार्ग में कमी मिलने पर होगी विभागीय कार्रवार्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Jul 2018, 1:37 PM IST

meerut

कांवड यात्रा 2018: इंद्रदेव ने खोल दी कांवड़ मार्ग तैयार कराने वाले अफसरों की पोल

मेरठ। बारिश से कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी ब्रेक लग गया है। तीन दिन पूर्व कांवड़ यात्रा की तैयारियों में पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला जुटा हुआ था। कांवड़ मार्ग की तैयारियों पर तेजी से काम चल रहा था। चौधरी चरण सिंह पटरी कांवड़ मार्ग और नेशनल हाइवे 57 पर सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी पर था। यूपी की सीमा से लेकर दिल्ली की सीमा तक सड़क के गड्ढे भरने का कार्य चल रहा था। बारिश के चलते कार्य को रोकना पड़ा, लेकिन सड़क मरम्मत में किस तरह की लापरवाही हो रही है इसकी पोल इंद्रदेव ने खोलकर रख दी।

यह भी देखेंः कांवड़ यात्रा 2018: इस जिले में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर बना हाईटेक प्लान

तीन दिन की बारिश में रोड ने खोल दी पोल

तीन दिन में ही सड़क निर्माण में हो रही धांधली की पोल खुल गई। जिन मार्गों से कांवड़ यात्रियाें को निकलना है, उनकी हालत काफी दयनीय हो गई है। सड़कों पर बने गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा गया था, लेकिन बारिश में वह मिट्टी बह गई और सड़क पर फिर से गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। भोले के भक्तों का जल लेकर अपने गंतव्य तक वापस होना शुरू हो गया है। शासन स्तर से इस बार सड़कों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। यह भी कहा गया था जो विभाग अपनी तैयारियों में लापरवाही बरतेगा उस विभाग के अधिकारी बक्शे नहीं जाएंगे। शासन ने सुरक्षा और सर्तकता के साथ सड़कों की हालत सुधारने के लिए विशेष रूप से संबंधित विभागों को निर्देशित दिए थे। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनिल ढीगरा और एसएसी राजेश कुमार पांडे भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग की जर्जर हालत देखकर उसे दुरूस्त करने के लिए कहा था। जिस पर संबंधित विभागों ने सड़क के गड्ढों को मिट्टी डालकर अस्थाई रूप से भरने का कार्य शुरू कर दिया था। भारी बारिश ने सड़क की समस्या को और विकराल कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: जल, थल आैर नभ में होगी कांवड़ियों की एेसी कड़ी सुरक्षा

जल्द यहां से गुजरने लगेंगे कांवड़िए

दो दिन बाद ही कांवड़ियों का रेला इन गड्ढा युक्त सड़कों ने निकलना शुरू हो जाएगा। इस बारे में जब मंडलायुक्त अनिता सी. मेश्राम से बात की गई तो उनका कहना था कि मंडल की ऐसी सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कहा गया है जिनसे कांवड़ यात्री निकलेंगे। ऐसी सड़कों की फिर से जांच करवाई जाएगी जिनको गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। आखिर उनके निर्माण में कहां कमी रह गई। जिसने भी लापरवाही की होगी उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा 2018: शिवभक्तों के साथ पुलिस की भी मदद करेगा यह विशेष दल, जानिए कौन-कौन होंगे इसमे

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश