29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश को कोराना से बचाने की कामना के साथ उठाई कांवड़ और बना दिया रिकार्ड

देश को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने की कामना के साथ ब्रजघाट से नानपुर तक 25 कावड़ियों ने चेन बनाकर एक घंटे से भी कम समय में 25 किलोमीटर का सफर तय कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Aug 2021, 2:57 PM IST

kanwar_yatra.jpg

kanwar yatra

मेरठ . देश के युवा एक ओर ओलम्पिक ( Tokyo Olympics ) में दौड़ लगाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं तो दूसरी ओर मेरठ के युवाओं की एक टोली ने एक घंटे से भी कम समय में डाक कांवड़ ( Kanwar Yatra ) के जरिए 25 किलोमीटर की दूरी तय करके रिकार्ड बना दिया। देश को कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ इन युवाओं ने कांवड़ उठाई और चेन बनाकर लगातार दौड़ते हुए 25 किलोमीटर का सफर पूरा किया।

यह भी पढ़ें: 52000 वर्ग मीटर में बन रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सभी भवनों के होंगे विशिष्ट नाम

गढ़ रोड स्थित गांव नानपुर के युवाओं ने यह काम किया है। इन युवाओं ने कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों और देश को बचाने के लिए देवो के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए डाक कांवड़ लाने की योजना बनाई। गांव नानपुर से ब्रजघाट की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। इस दूरी को उत्साही युवकों ने एक घंटे से भी कम समय में तय कर लिया। ब्रजघाट से डाक कांवड़ लेकर चले गांव नानपुर के करीब 25 युवकों ने तेज रफ्तार से दौड़ लगाकर इस दूरी को तय किया।

यह भी पढ़ें: खुद को हिंदू बता प्रेम जाल में फंसाया, गैंगरेप के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

गांव पहुंचकर इन युवकों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विशेष पूजा करवाई। इस पूजा में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए गांव, प्रदेश और देश को कोरोना की तीसरी लहर से मुक्ति की कामना की गई। डाक कांवड़ लाने वाले युवकों में दीपक ने बताया कि वे अपने गांव के युवा साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाते थे। उनका कांवड़ लाने का कुछ खास ही उद्देश्य होता है। वे हमेशा समाज और देशहित की कामान के साथ ही कांवड़ लाते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2021 : नागपंचमी कब है? पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, जानें- नाग पूजा से किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

वर्तमान समय में देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। ऐसे में उन्हाेंने इस बार कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ ही उन्होंने कांवड़ उठाई है। इन युवाओं को उम्मीद है कि देवों के देव महादेव उनकी कामना को पूरी करेंगे और देश को कोरोना मुक्ति देंगे। डाक कांवड़ लाने वालों में आकाश, दीपक, सागर, सौरभ, मृदुल, रितिक, अंकित, आयुष, तुषार, शुभम, हर्ष, दीपक, विकल, गौरव, विकास आदि शामिल हैं। पूरे गांव ने इनका स्वागत किया है। इनका दावा है कि इन्ही युवकों के एक दूसरे ग्रुप ने इस दूरी को वाहन के माध्यम से महज 30 मिनट में पूरा किया है।

यह भी पढ़ें: मनरेगा में निकली हैं 1278 पदों पर भर्तियां, कम्यूटर आपरेटर से लेकर हैं मैनेजर तक के पद

यह भी पढ़ें: UP Weather Update : नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम से लुढ़का पारा, अगले 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग