1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनावः एक्जिट पोल पर ही कांग्रेस के इस नेता ने दे दिया चौंकाने वाला बयान

बोले-कर्नाटक चुनाव में वोटरों ने दिखाई भाजपा को 2019 की जमीनी हकीकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 May 2018, 8:15 PM IST

congress

मेरठ. कर्नाटक चुनाव का मतदान शनिवार शाम को खत्म होते ही विभिन्न न्यूज चैनलों पर इसके एक्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से भले ही कोई साफ तस्वीर उभरकर सामने नहीं आ रही हो, मेरठ के कांग्रेसी अभी से ही में अपनी पार्टी की जीत को लेकर उत्साहित है। मेरठ के कांग्रेसी नेताओं ने तो अभी से कहना भी शुरू कर दिया है कि कर्नाटक चुनाव में वोटरों ने भाजपा को उसकी 2019 की जमीनी हकीकत से रूबरू करा दिया है। ये बातें कही है मेरठ से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मेरठ के पूर्व विधायक पंडित जयनरायण शर्मा ने। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, उससे भाजपा के लिए आने वाला राजनैतिक भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान के नाम की राजनीति करती है। उसे देश की जनता और गरीब लोगों से कोई मतलब नहीं है। वहींं, एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि रूझान कांगे्रस के पक्ष में हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कर्नाटक चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी जिस दंभ में मंच से भाषण देते थे, जनता ने मोदी का दंभ चूर-चूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें-सियासत: पहली बार मुसलमानों को लेकर खिले भाजपा नेताओं के चेहरे

वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा कर्नाटक में बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। यह हम नहीं एक्जिट पोल के नतीजे और वहां की जनता कह रही है। मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को कर्नाटक चुनाव में मैसूर लोकसभा की जिम्मेदारी मिली थी, जिनमें आठ विधानसभा सीटे आती हैं। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने पत्रिका को बताया कि वहां पर आठ में से चार सीटों पर भाजपा विजयी हो रही है। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनना तय है। जिन सीटों पर उन्होंने भाजपा की जीत की बात कही है, उनमें हैं कृष्णा राजा, नरसिंमा राजा, श्याम राजा, चामुण्डेश्वरी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जादू पूरी तरह से कर्नाटक में खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में मुख्य अपर सचिव के दौरे से मची खलबली, स्पॉट पर ही नायक जैसे लिए कई बड़े फैसले

क्या कहते हैं एक्जिट पोल के नतीजे
एक्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। इसके मुताबिक बीजेपी को 97-109 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस 87-99 के बीच रहेगी और जेडीएस को 21-30 सीटों के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कुछ चैनलों के मुताबिक कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरने की उम्मीद है, लेकिन बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसी तरह विभिन्न चैनलों के शुरुआती एक्जिट पोल नतीजों के मुताबिक कर्नाटक में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान नहीं है। एक चैनल के मुताबिक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इसके मुताबिक कांग्रेस को 90-103 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी 80-93 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी। जेडीएस को 31-39 और अन्य को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह वीडियो भी देखेंः चाचा बोले जैसा करोगे बैसा भरोगे शिवपाल सिंह यादव

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश