27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारा 370 खत्म होने के बाद निखर रहा है जम्मू-काश्मीर, आतंकवाद के इकोसिस्टम पर किया प्रहार – मनोज सिन्हा

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आज जम्मू काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि काश्मीर में धारा 370 की समाप्ति के बाद बड़ा बदलाव आया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि काश्मीर में आतंकवाद के इकोस्टिम पर बड़ा प्रहार कर उसको तोड़ दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 11 Sep 2022, 9:35 PM IST

धारा 370 खत्म होने के बाद निखर रहा है जम्मू-काश्मीर, आतंकवाद के इकोसिस्टम पर किया प्रहार - मनोज सिन्हा

धारा 370 खत्म होने के बाद निखर रहा है जम्मू-काश्मीर, आतंकवाद के इकोसिस्टम पर किया प्रहार - मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया। अपने भाषण में उन्होंने जम्मू-काश्मीर के आतंकवाद, रोजगार और विकास पर खुलकर विचार रखे। उन्होंने कहा कि काश्मीर में धारा 370 खत्म होने के बाद से अब जम्मू कश्मीर निखर रहा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 के खत्मे के बाद आतंकवाद की कमर टूट गई है। आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम पर प्रहार किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बड़ा परिवर्तन आया है। एक जमाना था भारत सरकार के विमान में शांति के लिए आतंकवादियों को लाते थे। पहले शांति खरीदी जाती थी और अब शांति स्थापित हो रही है। कश्मीर में किसी निर्दाष की हत्या नही होती। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद खात्मे की ओर है। घाटी में 96.68 फीसद तक आतंकी घटनाओं में कमी आयी है। पिछले सात महीने में 147 आतंकवादी सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए गए है। इसमें 42 विदेशी आतंकी शामिल हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि देश दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हमने उसे पीछे कर दिया। जिस देश के हम सदियों तक गुलाम रहे थे।


यह भी पढ़ें : CM Yogi Adityanath Baghpat Visits : बागपत को मिली परिवारवाद से मुक्ति, विकास के मामले में चौथे नंबर पर - सीएम योगी

जम्मू कश्मीर आत्मविश्वास से भरा है। सभी सामाजिक न्याय का इंतज़ार कर रहे है। जम्मू कश्मीर घर-घर तिरंगा अभियान में पहले नंबर पर रहा है। त्राल और पुलवामा में युवाओं ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। कृषि में जम्मू कश्मीर के किसानों की आय दोगुनी से अधिक हो गयी। उप्र के किसानों की मासिक आय 8601 रुपये जबकि जम्मू कश्मीर के किसानों की मासिक आय 18101 रुपये है। देश के सभी राष्ट्रीय औसत के आंकड़ों में जम्मू कश्मीर काफी आगे है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग