
CM Yogi Adityanath Baghpat Visit : बागपत को मिली परिवारवाद से मुक्ति प्रदेश में विकास के मामले में पहुंचा चौथे नंबर पर - सीएम योगी
CM Yogi Adityanath Baghpat Visits मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बागपत का एक दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की शीर्ष प्राथमिकता के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक व 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को कठोर दिशा निर्देश दिये। सर्वप्रथम जिलाधिकारी राज कमल यादव द्वारा जनपद में कराये जा रहे विकास कार्यों की पीपीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। जनपद की माह अगस्त 2022 की उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला गया।
जिसमें विकास कार्यों में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर जिसमें जनपद को 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। शिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस पोर्टल में प्रदेश में अगस्त माह में आठवां स्थान पर रहा ग्राम पंचायतों द्वारा गेटवे पोर्टल के माध्यम से भुगतान करने में जनपद का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त रहा, आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में तीसरे स्थान पर बागपत है। जिसमें कार्ड से इलाज कराने में प्रदेश में सातवें स्थान पर है सहकारी देय की वसूली में जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में 206 करोड़ 63 लाख 26 हजार रुपए किसानों के खाते में 11 किस्तों के माध्यम से जा चुके हैं।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सजल बागपत अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त प्राचीन/विलुप्त/ अतिक्रमित बरसाती नालों/ नदियों को पुनर्जीवित करना जीर्णाेद्धार करने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार सर्जन के अंतर्गत रोजगार मेला लगाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आत्म निर्भर गांव के साथ आत्मनिर्भर नगर निकाय बनाए जाने की परिकल्पना को साकार करने के संबंधित को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी में कानून का भय होना चाहिए अगर पुलिस का सायरन बजे तो अपराधी उस क्षेत्र में नजर नहीं आना चाहिए अपराधी के अंदर पुलिस का भय हो और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर सांसद डा० सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री बन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, केपी मलिक. राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा ,छपरौली विधायक अजय तोमर, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, एडीजी मेरठ राजीव सब्बरवाल, आयुक्त मेरठ सुरेन्द्र सिंह, आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Updated on:
11 Sep 2022, 8:20 PM IST
Published on:
11 Sep 2022, 8:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.