1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ के बाद अब मेरठ में बच्चे के साथ किया ऐसा और कर दी हत्या

दो दिन से लापता था बच्चा, रजबन क्षेत्र में बाेरे में मिला बच्चे का शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 12:12 PM IST

meerut

मेरठ। शुक्रवार देर शाम बोरे में भरी बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बोरे को आवारा कुत्ते घसीट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे का मुंह खोलकर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि बच्चे की हत्या कुकर्म करने के बाद की गई है। बच्चे की हत्या का पता चलते ही जली कोठी के सैकड़ों लोग मोर्चरी पहुंचे और वहां पर हंगामा किया। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Shameful: रेप के बाद गर्भवती होने के बाद हुर्इ यहां पंचायत, अस्मत पर तीन लाख का फैसला

दो दिन से लापता था बच्चा

देहलीगेट थाना क्षेत्र से बीते दो दिन से लापता बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव रजबन क्षेत्र से बरामद होने के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। जली कोठी पूर्वा अहमदनगर निवासी शाहिद उर्फ नेता कबाड़ी का काम करता है। बुधवार को उसके पड़ोस में एक शादी थी। जिसमें उसका 11 वर्षीय पुत्र इमरान रात करीब 10 बजे तक डीजे पर नाचता हुआ देखा गया, लेकिन इसके बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया। किशोरी की तलाश में विफल रहने पर परिजनों ने देहलीगेट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके एक दिन बाद रजबन बाजार के डी बाबा चौराहे के निकट इमरान का शव बरामद हो गया। इमरान के शरीर पर चोट के निशान थे और प्रथम दृष्टया देखने पर लग रहा था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, मौके पर पहुंची देहलीगेट पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है और हंगामे की आशंका बनी है।

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

पुलिस मान रही है नशेड़ी का काम

बच्चे की लाश देखकर पुलिस का मानना है कि यह काम किसी पेशेवर नशेड़ी का लग रहा है। बच्चे के शव पर खरोच के निशान है और कई जगह जले के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि हत्यारोपी की पकड़ के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश