रात के समय घर के दरवाजे पर झाड़ू रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती, लेकिन इतना अवश्य ध्यान रखें कि ऐसा सिर्फ रात में ही करें। दिन के समय झाड़ू को नजर न पड़ने वाली जगहों पर रखें। सुबह सवेरे उठते ही घर के मुख्य दरवाजे पर पानी का छिड़काव करें। पंडित द्विवेदी के अनुसार जिस घर में सफाई होती है। वहां पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। पुरानी झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें, इससे घर में आने वाली आकस्मिक मुसीबतों से बचा जा सकता है। पुरानी झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना अपशगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सफाई के साथ हम लक्ष्मी को भी घर से बाहर कर देते हैं जो उनका अपमान है और इसलिए लक्ष्मी रूठकर उस घर से चली जाती है। इसके अलावा झाड़ू पर पैर रखना भी लक्ष्मी का अपमान और दरिद्रता को न्योता देना माना जाता है। गाय या किसी भी जानवर या घर के सदस्यों को भी झाड़ू से मारना परिवार के लिए परेशानियां पैदा करता है। साथ ही ध्यान रखें कि टूटी हुई झाड़ू से सफाई न करें, ऐसा करना भी कई परेशानियों को आमंत्रण देने के समान है। घर के सदस्यों के बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।