4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 लाख के मादक पदार्थ समेत आरोपित गिरफ्तार

कोटा. केन्द्रीय नारकोटिक्स विभाग की ओर से रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे करीब 50 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 19 Sep 2016, 9:59 PM IST

कोटा. केन्द्रीय नारकोटिक्स विभाग की ओर से रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे करीब 50 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया गया।

आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए 24 सितम्बर तक रिमांड पर सौंपा गया।

उप आयुक्त डॉ. सहीराम मीना ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के सामने रावतभाटा रोड पर कार में मादक पदार्थ ले जा रहा है।

सूचना पर अधीक्षक जगदीश मावल के नेतृत्व में टीम पहुंची तो वहां एक कार में मंदसौर के बडिया अमरा निवासी सुधीर कुमार गुप्ता (37) मिला।

कार की तलाशी लेने पर 4 किलो 800 ग्राम अफीम व 3 किलो अल्प्राजोलम बरामद हुआ। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही कार को जब्त कर लिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश