मेरठ। मेरठ के फूलबाग कालोनी में कुछ युवकों ने एक व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की। घायल व्यापारी की पत्नी ने महिला दरोगा (Lady Sub-Inspector) के बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेन-देन का विवाद (Money Dispute) बताया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस लाइन (Police Line Meerut) में रहने वाली महिला दरोगा के बेटों ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी की पिटार्इ की आैर बहुत समय तक अराजकता का माहौल बनाए रखा। व्यापारी की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस व्यापारी के साथ मारपीट में हमलावरों की तलाश कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवार्इ शुरू की गर्इ है।