ज्वाला प्रसाद जी 1967-68 के दौरान जनसंघ का जिला प्रभारी के रूप में नैनीताल जिले का कार्य देख रहे थे। उस दृष्टि से वह जनसंघ का पूरा काम देखते थे। उसी दौरान एक दिन का कार्यक्रम अटल जी का वहां पर लगा। अटल जी के नैनीताल पहुंचने पर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा मैंने उन्हें बताई। अटल जी अपने सभी काम को समय से किया करते थे। उन्हें जो समय दिया जाता था उस समय पर वह उस कार्य को पूरा करते थे। ज्वाला प्रसाद के अनुसार अटल जी ने उनसे रात में पूछा कि सुबह शाखा पर जाना है, आप कौन सी शाखा पर लेकर चलेंगे। ज्वाला प्रसाद ने कहा कि पास में भोलानाथ की बगिया पर शाखा लगती है, मैं आपको वहां लेकर चलूंगा। अटल बिहारी वाजपेयी और मैं ठीक 6:30 पर शाखा पर पहुंच गए। सर्दियों के दिन थे। वहां पहुंचकर देखा तो शाखा में करीब पांच-छह लोग मौजूद हैं, लेकिन थोड़ी देर में जब लोगों को पता चला कि अटल जी आए हैं, तो लोगों की भीड़ लगने लगी।