Meerut weather forecast सितंबर की बारिश के बाद मेरठ और एनसीआर वासियों को उमस और गर्मी से राहत मिल रहीे है। हालांकि मौसम विभाग दशहरे के दिन यानी पांच अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। सितंबर की तेज तेज बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आयी है। लेकिन हवा की रफ्तार तेज नहीं होने से उमस का स्तर वातावरण में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है।