18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown शुरू हुई पुलिस की सख्ती, सीमाएं हुई सील

11 बजे के बाद घूमने वालों के चालान, बेगमपुल, गंगानगर सहित जिले में अब हर जगह सख्ती, लॉकडाउन के बाद आज दिखी पुलिस की सख्ती

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

May 06, 2021

lock_down.jpg

lock dowen imn meerut

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. अब लॉकडाउन lockdown के दौरान पुलिस Meerut Police की सख्ती भी शुरू हो चुकी है। जिले के सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिना कोविड-19 COVID-19 virus जांच रिपोर्ट के किसी को जिले में नहीं घुसने दिया जा रहा है। जिले के आलाधिकारी भी सड़कों पर उतर गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करते समय हो जाएं सावधान

आईजी प्रवीण कुमार, डीएम के बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात केशव कुमार और एएसपी सूरज राय अपने अमले के साथ महानगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान लोगों को रास्ते में रोक-रोककर चेक किया गया। जो भी बेवजह सड़कों पर दिखाई दिया उनका चालान काटा गया। पुलिस ने आज के बाद से सख्ती बढा दी है जिसके चलते सड़कों पर फल बेचने वाले और सब्जी बेचने वालों को भी पुलिस ने लठियांकर भगा दिया।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ई-पास बेहद जरूरी, गाइडलाइन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

प्रदेश सरकार ने 10 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के दौरान अब नियम भी सख्त कर दिए गए हैं। अब दूध और किराने की दुकान जैसी आवश्यक सेवाओं को भी 11 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 11 बजे के बाद सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सड़कों पर उतर पड़ी। एएसपी सूरज राय के नेतृत्व में बेगमपुल, आबूलैन आदि के अलावा घंटाघर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहे कई वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं पुलिस से उलझने वाले कुछ वाहन चालकों के वाहन सीज भी किए गए। इसी के साथ शहर में सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रही जिसके तहत 11 बजे के बाद मार्केट में खुली हुई दुकानों को बंद कराया गया। कई व्यापारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े: एक रुपया खर्च नहीं होगा, बढ़ जाएगी आपके पंखे की रफ्तार और घट जाएगा बिजली बिल

यह भी पढ़े: अगर आपको भी आजकल कुछ भी छूने से लग रहा है करंट ताे जान लीजिए इसकी वजह

यह भी पढ़े: पंचायत चुनाव में सवा करोड़ वाली मर्सिडीज से पर्चा दाखिल करने पहुंचा गांव का प्रत्याशी