31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरफिरे आशिक ने कर दी थी युवती की हत्या, अंतिम संस्कार के बाद दोनों घरों का ये है हाल

पुलिस कांस्टेबल के बेटे ने एक तरफा प्यार में युवती की कर दी थी हत्या शाम को अंतिम संस्कार के बाद दोनों घरों के लोग बिना बताए चले गए आरोपी युवक ने युवती के बहन आैर माता-पिता पर भी गोलियां बरसायी थी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Apr 2019, 3:03 PM IST

meerut

सिरफिरे आशिक ने कर दी थी युवती की हत्या, अंतिम संस्कार के बाद दोनों घरों का ये है हाल

मेरठ। मेरठ के गंगानगर क्षेत्र की वह गली जहां कल तक चहल पहल रहती थी। आज वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आस-पड़ोस के लोगों के जेहन में अभी भी गोलियों की आवाज और चींखें गूंज रही है। गंगानगर क्षेत्र में कांस्टेबल राजे सिंह का मकान है, जो वर्तमान में दादरी में सैंथली चौकी पर तैनात हैं। कांस्टेबल राजेसिंह के बेटे दीपक ने एक तरफा प्यार में युवती को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। दीपक ने युवती आैर उसके माता-पिता पर भी गोलियां बरसायी। आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः पाॅश इलाके में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर दो बहनों पर बरसाई गोली, एक की मौत

आरोपी दीपक के अनुसार उसका युवती से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कई माह से दीपक अपनी प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन वह अब शादी की बात टाल रही थी। इसी से नाराज दीपक ने युवती और उसके परिजनों के ऊपर गोलियां बरसा दी। हत्या के बाद से दोनों परिवारों के घरों पर ताला लटका हुआ है। वहीं गलियों में सन्नाटा पसरा है। दोनों पड़ोसी कहां गए किसी को नहीं पता है। सोमवार की शाम को युवती का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः पांच साल से शादी का कर रहा था इंतजार, युवती ने मना किया तो दे दी उसे खौफनाक सजा

उसके बाद से उसके परिजन घर में ताला लगाकर गायब हैं। वहीं कांस्टेबल का परिवार भी घर पर ताला डालकर कहीं चला गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कल की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। हालांकि आरोपी दीपक पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन घटना के दौरान मोहल्ले के सभी लोग मौजूद थे। मोहल्ले की महिलाओं को बार-बार घटना याद आ रही है। हालांकि घटना को हुए 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं लेकिन मोहल्ले में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश