23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 लोकसभा चुनावः गठबंधन का रोडमैप पूरा, सिर्फ घोषणा का है इंतजार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद हो सकती है सीट बंटवारे की घोषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 Oct 2018, 7:59 PM IST

Gathbandhan

2019 लोकसभा चुनावः गठबंधन का रोडमैप पूरा, सिर्फ घोषणा का है इंतजार

मेरठ. समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा और बसपा गठबंधन पर दिए बयान से एक बार फिर यूपी की राजनैतिक गलियारों में सरगर्मिया तेज हो गई हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव सपा और बसपा साथ मिलकर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों दलों के गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर हालांकि अभी तक बसपा की ओर से कोइ प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन, राजनैतिक हलकों में इसे मायावती की मूक स्वीकृति माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो सत्तारूढ दल भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही गठबंधन महागठबंधन बनेगा या नहीं इसमें अभी पेंच फंसा हुआ है। हालांकि, ऐसी खबरें भी है कि पांच राज्यों में नवंबर में होने वाले चुनाव के बाद महागठबंधन के सीटों की घोषणा हो सकती है, ताकि सभी पार्टी को अपने हिस्से की सीटों पर पूरी तैयारी का मौका मिल सके।

बड़ी खबरः UP में अब मंत्री, नेता और सरकारी अफसर प्राइवेट अस्पतालों में नहीं करा सकेंगे इलाज !

गठबंधन का रोड मैप पूरा, सिर्फ घोषणा है बाकी
सपा और बसपा के गठबंधन के बारे में जब पत्रिका संवाददाता केपी त्रिपाठी ने सपा के प्रधेशाध्यक्ष नरेश उत्तम से इस बारे में बात की तो उन्होंने पत्रिका को बताया कि गठबंधन का रोड मैप पूरा हो चुका है। इस पर दोनों दलों के शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। सपा और बसपा के गठबंधन की घोषणा भर बाकी है। बाकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। सीटों को लेकर जो मतभेद दोनों तरफ उभर रहे थे या मीडिया ने गलतफहमी पैदा की थी। वह भी दूर कर ली गई है। महागठबंधन के भविष्य के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी बात सिर्फ सपा और बसपा के गठबंधन की हो रही है। महागठबंधन के बारे में वे कुछ नहीं बता सकते।

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार के होश उड़ाने वाले इस नेता ने किया बड़ा ऐलान, अब कभी नहीं लड़ेंगे चुनाव

गठबंधन हुआ तो प्रदेश से भाजपा हो जाएगी साफः बसपा
वहीं, बसपा के पश्चिम उप्र के को-ऑर्डिनेटर शमसुद्दीन राइन ने पत्रिका को बताया कि हमने चुनावी तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। गठबंधन के बारे में तो बहन जी ही अंतिम फैसला लेंगी। उनका आदेश है कि पश्चिम के सभी जिलों में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क का काम करें और पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को बताएं। लिहाजा, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह काम शुरू कर दिया है। बसपा गांव और देहात में लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो यह भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित होगा। बसपा प्रदेश से पूरी तरह साफ हो जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग