30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha Election 2019: प्रियंका गांधी तो आई, लेकिन पश्चिमी यूपी प्रभारी सिंधिया को खोज रहे कांग्रेसी

चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य को तलाश रहे कांग्रेसी 7 अप्रैल को मेरठ में होने वाली जनसभा और रोड शो पर भी खड़े किए सवाल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 6 Apr 2019, 10:57 AM IST

priyanka

Loksabha Election 2019: प्रियंका गांधी तो आई, लेकिन पश्चिमी यूपी प्रभारी सिंधिया को खोज रहे कांग्रेसी

मेरठ. 2014 में भाजपा को पश्चिमी यूपी में भारी बहुमत मिला था। जिससे देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिमी यूपी में पिछले 10 दिनों से डेरा डाला हुआ है। साथ ही वोटरों को साधने के लिए संगठन के पदाधिकारियों के साथ में देर रात तक मंथन करने में जुटे है। वहीं मेरठ में कांग्रेस का क्षेत्रीय कार्यालय तक नहीं खोला गया है। चुनाव से पहले कांग्रेसी बड़े नेताओं की जनसभा कराना चाहते है।

यह भी पढ़ेंः जयप्रदा को होटल मालिक नहीं देते थे कमरा, जानिए क्यों

विधानसभा चुनाव की बात करें तो मेरठ में गुर्जरों साधने के लिए सचिन पायलट, पंजाबी वोटरों के लिए राजबब्बर मैदान में उतरे तो मुस्लिमों को खींचने के लिए कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद जैसे नेता ने प्रचार किया था। लोकसभा की स्थिति उलट है। पश्चिमी यूपी में मतदान के कुछ ही दिन शेष हैं। कांग्रेसियों की माने तो अभी तक कोई बड़ा चेहरा चुनाव प्रचार के लिए मेरठ नहीं आया है। कांग्रेसी चाहते है कि चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार करें। सिंधिया के सिर पर मध्य प्रदेश की जीत का सेहरा सजा था। इस बार कांग्रेस ने उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन, अभी तक सिंधिया चुनाव प्रचार के लिए पश्चिमी यूपी में सामने नहीं आए हैं।

कांग्रेसियों का कहना है कि सिंधिया रविवार को मेरठ में रोड शो करेंगे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांगे्रस ने पश्चिमी यूपी की कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी जरुर उतारे है, लेकिन खुद की हकीकत को देखते हुए गठबंधन के लिए ज्यादा परेशानी खड़ा नहीं करना चाहती है। भाजपा को उसका लाभ न मिल सके। कांग्रेस के बड़े नेताओं की बात करें तो पश्चिमी यूपी में पुलवामा अटैक के बाद शामली के शहीदों के घर राहुल और प्रियंका पहुंची थी। वहीं मेरठ अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर से मिलने के लिए प्रियंका के साथ सिंधिया भी दिखाई दिए थे। कांग्रेस प्रचार समिति के मेरठ मंडल प्रभारी अवनीश काजला ने बताया कि शेड्यूल की वजह से देर हुई है। सिंधिया 7 अप्रैल को मेरठ में रोड शो के बाद सभा करेंगे। बिजनौर और सहारनपुर में राहुल गांधी की 8 अप्रैल को सभा होगी। इनके साथ में प्रियंका गांधी व सिंधिया भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा में मंच पर गिरे भाजपा विधायक, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश