30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन ने उतारे ये स्टार प्रचारक तो भाजपा ने बदल दी अपनी रणनीति

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को नगीना, बुलंदशहर आैर अमरोहा में 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान मुरादाबाद, रामपुर आैर संभल में होगा वेस्ट यूपी में भाजपा, सपा आैर बसपा के नेता करेंगे चुनाव प्रचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Apr 2019, 6:43 PM IST

meerut

गठबंधन ने उतारे ये स्टार प्रचारक तो भाजपा ने बदल दी अपनी रणनीति

मेरठ। मेरठ समेत आठ लोक सभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान सम्पन्न हो चुका है। अब वेस्ट यूपी में बाकी बची सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए भाजपा, सपा आैर बसपा ने अपने स्टार प्रचारकों को भेजना शुरू कर दिया है। पार्टियों के ये बड़े नेता दूसरे आैर तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार करेंगे। गठबंधन के स्टार प्रचारकों को देखते हुए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों में नाम बढ़ा दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः इस क्षेत्र की महिलाएं निकली पुरुषों से आगे, बढ़-चढ़कर किया इतना मतदान

वेस्ट यूपी में दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को नगीना, बुलंदशहर व अमरोहा में होगा। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा हार्इकमान ने स्टार प्रचारक के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा व चेतन चौहान, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के साथ-साथ अजेय कुमार, भूपेंद्र सिंह व धर्म सिंह सैनी को चुनाव प्रचार के लिए सूची में शामिल किया है। तीसरे चरण के अंतर्गत 23 अप्रैल को मुरादाबाद, रामपुर व संभल के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रजनीकांत माहेश्वरी को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ेंः बूथों पर बस्ते लगाने के रुपये को लेकर भाजपा में मचा घमासान, वीडियो हुर्इ वायरल

सपा की आेर से दूसरे व तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों के तौर पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, विपिन मनोठिया समेत को शामिल किया गया है, जबकि बसपा के सभी मुख्य जोन, मंडल कोर्डिनेटर, पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों को दूसरे व तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में लगाया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश