30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, मतदान प्रतिशत देखकर बढ़ी उम्मीदवारों की धडकनें

-बड़ी संख्या में पहली बार मतदाता अपना वोट डालने के लिए निकले। -लोकसभा में 64.25 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 11 Apr 2019, 9:31 PM IST

moradabad

मेरठ में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, मतदान प्रतिशत देखकर बढ़ी उम्मीदवारों की धडकनें

मेरठ: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वेस्ट यूपी में गर्मी के बावजूद जमकर वोटिंग हुई। मेरठ लोकसभा में 64.25 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। छिटपुट घटनाओं के साथ मेरठ में चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को 6 बजे तक चला। बड़ी संख्या में पहली बार मतदाता अपना वोट डालने के लिए निकले। मेरठ में मुख्या मुकाबला गठबंधन उम्मीदवार हाजी युकूब कुरैशी, भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र अग्रवाल और कांग्रेस उम्मीदवार हरेन्द्र अग्रवाल के बीच है। जिनकी किस्मत का फैसल मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया है। नतीजों के लिए अब उम्मीदवारों को एक महीने से अधिक का इन्तजार करना पड़ेगा।

इस लोकसभा सीट पर 2014 से कम हुआ मतदान,बदल सकते है चुनावी समीकरण

इतनी शिकायतें मिलीं
मेरठ में सुबह सात बजे से ही पोलिंग शुरू हो गयी। पोलिंग के साथ कई जगह से ईवीएम खराबी की शिकायतें भी आने लगी। जिससे कई जगह हंगामे जैसे हालात बने। प्रशासन के मुताबिक कुल 65 शिकायतें आयीं थी ईवीएम की। किसी को भी मतदान से नहीं रोका गया। मतदान के बाद अब ईवीएम को ओब्जेर्वेर की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल भी तैनात रहेगा और उसके बाहर यूपी पुलिस का पहरा भी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश