31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: पाॅश इलाके में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर दो बहनों पर बरसाई गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मेरठ के गंगानगर में दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम आरोपी युवक ने दो बहनों समेत चार पर चलार्इ गोली हमला करने वाला पड़ोसी, दोनों घरों में था आना-जाना  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2019, 1:53 PM IST

meerut

Breaking: पाॅश इलाके में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर दो बहनों पर बरसाई गोली, एक की मौत

मेरठ। गंगानगर के पाॅश इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने कथित प्रेमिका के घर पर घुसकर हमला कर दिया। आशिक ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। आशिक द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में दो बहनों को गोलियों से भूना। एक युवती की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल है। नाजुक हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक दीपक ने मृतका के मां-बाप पर भी हमला किया। हमले में मां बाप भी घायल हो गए हैं। आरोपी दीपक सिपाही का बेटा है।

यह भी पढ़ेंः लड़की से बात करना इस शख्स को पड़ा महंगा, गोली उतार दी सीने में, र्इ-रिक्शा से शव भी दूर फेंक गए हत्यारे

सोमवार सुबह एक सिरफिरे प्रेमी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चार लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात गंगानगर के सी ब्लॉक की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गोली लगने से घायल दोनों बहनों को जसवंत राय अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक बहन की मौत हो गई। उनके पिता वकील हैं।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: चुनाव से पहले बढ़ गर्इ थी हथियारों की डिमांड, र्इंख के खेत से पकड़ने पर पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

वारदात को अंजाम देने वाले युवक का नाम दीपक है और वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल राजे सिंह का पुत्र है। युवक और युवतियां दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी और वादी के घर आसपास हैं। दोनों के परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना था। गोली मारने का आरोपी दीपक वादी के परिवार में एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके से हत्या में प्रयुक्त वैपन और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश