
Lunar Eclipse 202
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( Lunar Eclipse 202 ) वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। यह ग्रहण उत्तरी पूर्वी भागों में देखा जा सकेगा। 26 मई को वैशाख माह की ( Full Moon ) पूर्णिमा तिथि है। इसे बुद्ध पूर्णिमा (Buddha poornima ) भी कहा जाता है। ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिष महत्व ( Importance of astrology ) भी होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।
बुद्ध पूर्णिमा को लगने वाला चंद्र ग्रहण अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि पर होगा
पंडित शिव कुमार शर्मा के अनुसाार यह चंद्र ग्रहण अपराह्न 3:15 से शाम को 6:23 बजे तक रहेगा। क्योंकि इस समय भारत में दिन होगा तो इसका प्रभाव भारत पर अधिक नहीं पड़ेगा। सूतक आदि विचार भी पूर्वोत्तर क्षेत्र में ही रहेंगे। शेष भारत वर्ष में ग्रहण का सूतक आदि विचार नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि यह चंद्रग्रहण पूर्वोत्तर क्षेत्र में पड़ रहा है। उसी क्षेत्र में सूतक मान्य होगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र के लोगों को इस दिन विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान अधिक से अधिक भगवान का ध्यान करना चाहिए। इस समय मंत्र जप का विशेष महत्व होता है। मंत्र का जाप करने से ग्रहण का प्रभाव राशियों से कम हो जाता है।
साल में लगेगे कुल चार ग्रहण
पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि साल में कुल चार ग्रहण लगेंगे। जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण है। दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को होगा जो कि देश में दिखाई देगा। यह ग्रहण भी उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में ही सूर्यास्त के बाद समाप्त होते हुए दिखाई पड़ेगा। वहीं इस साल लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं पड़ेंगे। इसलिए उनका कोई प्रभाव व सूतक नहीं होगा। पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को होगा जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण चार दिसंबर 2021 को मार्गशीर्ष अमावस्या को होगा।
मेष राशि के जातक अपने प्रियजनों के साथ संवाद करें। इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण थोड़े परेशानियों वाले संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य के हिसाब से थोड़ा मुश्किल समय है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। धन लाभ के लिए ये समय शुभ संकेत दे रहा है।
वृषभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन साथ ही कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होने और मनोकामनाएं पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आएगा। इस राशि के लोगों के खर्चों में थोड़ी कटौती होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और परिश्रम अधिक करना पड़ेगा किंतु सफलता मिलेगी।
कर्क राशि इस समय में आप अधिक आध्यात्मिक हो जाएंगे। ईश्वर भक्ति की ओर ध्यान केंद्रित करेंगे और मानसिक तनाव से बचेंगे।
सिंह राशि सिंह राशि के रिश्तों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं। मामूली आर्थिक नुकसान के साथ, वित्त और खर्च होने के संकेत हैं।
कन्या राशि नौकरी में वृद्धि और स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी पेशे में भाग्य और आर्थिक लाभ मजबूत होगा।
तुला राशि तुला राशि के लोगों को धन की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं इसलिए फिजूल खर्चों से बचें।
वृश्चिक राशि अपने स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद और मतभेद के संकेत है।
धनु राशि इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है क्योंकि चंद्र ग्रहण आर्थिक नुकसान के संकेत दे रहा है।
मकर राशि मकर राशि के लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण अच्छा साबित होने वाला है। आर्थिक लाभ के लिए भी अच्छा समय है।
कुंभ राशि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। माता को कष्ट मिलने के संकेत मिल रहे हैं, साथ ही थोड़े शुभ संकेत भी मिल सकते हैं।
मीन राशि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अधिक देखभाल की आवश्यकता है। वाद-विवाद से बचें और गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद करने का प्रयास करें।
Updated on:
25 May 2021 11:10 am
Published on:
25 May 2021 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
