8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्र ग्रहण के योग से पांच राज्यों केे चुनाव परिणाम में हाे सकता है बड़ा उलटफेर, शाम की तस्वीर सुबह से होगी जुदा

11 दिसंबर 2018 को दिन में 1:28 तक सूर्य का नक्षत्र रहेगा, इसके बाद चंद्र नक्षत्र लगने से चंद्र ग्रहण योग बनेगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Dec 2018, 12:35 PM IST

meerut

चंद्र ग्रहण के योग से पांच राज्यों केे चुनाव परिणाम में हाे सकता है बड़ा उलटफेर, सुबह की तस्वीर शाम से होगी जुदा

मेरठ। 11 दिसम्बर 2018 मंगलवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आ रहे हैं। भारतीय ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी परिणाम को काफी चौंकाने वाले बताए जा रहे हैं। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार 11 दिसंबर मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि में केतु के साथ ग्रहण योग बनायेगा, जिसके कारण सभी चुनाव परिणाम इस ग्रहण योग की परछाई में सूर्य और चंद्र के नक्षत्र योग में आयेंगे। मंगलवार को दिन में 1:28 तक सूर्य का नक्षत्र रहेगा। इसके बाद चंद्र नक्षत्र लग जाएगा। जिसके बाद चंद्रमा ग्रहण योग के प्रभाव बनेंगे। इसीलिये दोपहर के बाद होने वाली मतगणना चुनाव परिणाम में भारी फेरबदल होगा। सुबह से आ रहे रुझान और दोपहर बाद आने वाले परिणामों में काफी अंतर होगा। दोपहर तक दिखने वाली तस्वीर शाम तक पूरी बदल जायेगी।

यह भी पढ़ेंः इस केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- तब क्या मुस्लिम किसी अन्य स्थान पर कर लेंगे हज

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवार्इ, इतने निलंबित आैर साथ ही क्राइम ब्रांच भी भंग

चुनाव परिणाम पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का असर

पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार चंद्रग्रहण में जब भी कोई परिणाम आता है वो आधा अधूरा ही होता है, इस समय कोई काम बिना रुकावट पूरा नहीं होता। इसके कारण काम में बड़ी रूकावटें आ जाती हैं। पांच राज्यों के आने वाले चुनाव परिणाम में चंद्र ग्रहण के कारण भारी उलट-फेर देखने को मिलेंगे। इसके कारण दो राज्यों तेलंगाना और मिजोरम में छोटे दल सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। कई परिणाम ऐसे भी आ सकते है जिनकी कोई उम्मीद नहीं दिखती। जैसे राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनती देख रही है, लेेकिन परिणाम इसके उल्टे भी आ सकते है, वहीं मिजोरम और तेलंगाना में ग्रहण के असर के कारण अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेेंगे। ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण चुनाव परिणाम पूर्व में हुए सभी सर्वे को धता बताने वाला होगा। 11 दिसम्बर की दोपहर से रात्रि तक ग्रहण का पूर्ण प्रभाव रहेगा। कई दलों को इस चुनाव परिणाम से झटका लगेगा।