
मेरठ। 16 नवंबर 2016 को गायब हुआ व्यापारी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था और प्रेमिका से शादी करके किराए के मकान में रहने लगा। लंबे समय से गायब पति के लौटने की इंतजार में पहली पत्नी को जब यह पता लगा कि पति अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है तो उसने हंगामा शुरू कर दिया और पति के खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
16 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
शास्त्रीनगर में रहने वाली महिला की शादी 16 साल पहले इसी क्षेत्र के व्यापारी बिजेंद्र के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक उसका पति और ससुराल के लोग महिला को दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। दोनों के तीन बच्चे हैं। पांच साल पहले पति ने प्रवेश विहार में पनीर का काम शुरू किया था। इस दौरान एक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग हुआ। उसकी पत्नी को यह पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया।
फर्जी कागजात तैयार कराकर गायब
पत्नी के विरोध के चलते व्यापारी बिजेंद्र 19 नवंबर 2016 को घर में बिना कुछ बताए गायब हो गया। पत्नी ने उसे काफी ढूंढ़ा, लेकिन जब नहीं मिला तो उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी बिजेंद्र को काफी ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिला। बताते हैं कि पति घर से गायब होने के बाद प्रेमिका के साथ फरार हो गया था। हाल ही पत्नी को पता चला कि बिजेंद्र प्रेमिका के साथ शादी करके किराए के मकान में रह रहा है। पति ने तलाक के फर्जी कागजात तैयार कराकर दूसरी शादी कर ली थी।
पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
यह सब देखकर गुस्से में आयी महिला ने पति बिजेंद्र के खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और जांच करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
18 Aug 2019, 11:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.