27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाभी पर आया देवर का दिल तो किया दुष्कर्म का प्रयास, पति से की शिकायत तो घर से निकाला

आए दिन रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सुनने को मिलती ही रहती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है, जहां धौलाना थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Oct 2021, 12:30 PM IST

women_crime.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के खरदौनी निवासी शादाब से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब ससुराल पक्ष के लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी महिला के साथ आए दिन मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें : मनचले ने अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाया युवती का रिश्ता, शिकायत करने पर दी पूरे हिंदुस्तान में बदनाम करने की धमकी

घर न बिगड़े इस कारण वह महिला सबकुछ सहती रही। इतनी ही नहीं ससुरालियों द्वारा महिला का उत्पीड़न यहीं रुका। महिला के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। शिकायत करने पर देवर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो उससे बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने अपने मायके पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिवार के लोगों के साथ पीड़िता थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ससुराल पक्ष के लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

जिसके बाद पीड़िता ने एसपी दीपक भूकर से मिलकर आपबीती सुनाई और इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं इस पूरे मामले पर एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के सादाब, गफ्फार, आफताब और एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें : गजब! घर पर खड़ी स्कूटी का जम्मू में कटा चालान, मैसेज आने पर खुली ट्रैफिक पुलिस की पोल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग