
मेरठ। वह घर पर कहकर गया था कि आज शादी में खाना नहीं खाएगा। खाना घर पर ही आकर खाएगा, लेकिन उसे और उसके परिवार को शायद नहीं पता था कि जो चाय वह जाने से पहले पी रहा है वह चाय अपने घर पर उसकी आखिरी चाय होगी।
पड़ोसियों पर लगाया आरोप
भावनपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने अपने पड़ोसी दो सगे भाइयों सहित तीन को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्याल निवासी बबलू (30) बारातों में घोड़ी किराए पर देने का काम करता था। बबलू गांव के दो अन्य युवकों के साथ मुजफ्फरनगर एक शादी में घोड़ियां लेकर गया था। रात करीब दो बजे बैंडवालों की गाड़ी ने तीनों युवकों और घोड़ियों को गांव के बाहर स्थित तालाब पर उतार दिया। जिसके बाद बबलू, जितेन्द्र और कमलू घोड़ियों को लेकर गांव में चल दिए। इसी दौरान कमलू लघुशंका के लिए रूक गया। जितेन्द्र के अनुसार अचानक खेतों से निकलकर तीन नकाबपोश युवकों ने बबलू पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली बबलू के पेट में और दूसरी जांघ में लगी। बदहवास जितेन्द्र और कमलू भागकर गांव में पहुंचे और शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। परिजन और ग्रामीण घायल बबलू को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के बाद पहुंचे एसओ आशुतोष कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ेंः रेड लाइट एरिया सील करके चला अभियान, यह मिला यहां से
अवैध संबंधों में हुर्इ हत्या
मृतक के पिता भंवरसिंह ने गांव के निवासी सुंदर और पप्पू पुत्रगण भिखारी सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि मृतक के सुंदर की पत्नी श्वेता से अवैध संबंध थे। वर्ष 2013 में श्वेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सीअो भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन लग रहा है। रंजिश क्या है यह जानकारी की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published on:
7 May 2018, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.