30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती आैर जयंत चौधरी मेरठ में करेंगे चुनावी जनसभा

मेरठ-हापुड़ रोड पर गठबंधन की जनसभा में ठोकेंगे ताल अखिलेश यादव हवार्इ पट्टी पर पहुंचकर होंगे गाजियाबाद रवाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अप्रैल को गढ़ राेड पर करेंगे जनसभा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2019, 7:59 AM IST

meerut

मायावती आैर जयंत चौधरी मेरठ में करेंगे जनसभा

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। नौ अप्रैल की शाम पांच बजे चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा, लेकिन उससे पहले हर दल अपनी स्थिति का दमदार अहसास कराना चाहता है। इसी के मद्देनजर आठ अप्रैल सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती आैर राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मेरठ-हापुड़ रोड पर शकरपुर में जनसभा कर रहे हैं। मायावती सुबह साढ़े 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में हार्इकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कही ये बड़ी बात

वहीं जयंत भी वाेटरों के सामने अपनी बात रखेंगे। दोनों ही नेता यहां मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट के गठबंधन उम्मीदवार बसपा के याकूब कुरैशी के समर्थन में यह रैली कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के यहां पहुंचने के दावे किए गए हैं। माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो यहां दलित-मुस्लिम समीकरण को मजबूत करने के इरादे से रैली को संबोधित करेंगी तो जयंत जाट वोटरों के सहारे गठबंधन को मजबूत करने रैली में पहुंचेंगे। इस रैली को लेकर मेरठ-हापुड़ रोड पर लोगों को जाम की स्थिति झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि पुलिस प्रशासन ने हापुड़ रोड पर इस रैली के लिए जो ट्रैफिक प्लान तैयार किया था, उसे रविवार को रद्द कर दिया गया है। अब प्रशासन रैली से पहले रूट डायवर्जन कर सकता है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि रूट डायवर्जन का फैसला रैली से पहले लिया जा सकता है। मायावती आैर जयंत के अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सोमवार को दोपहर 1.50 पर मेरठ पहुंचेंगे, यहां से वह गाजियाबाद में होने वाली रैली के बाद यहां से रवाना होंगे।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम महिलाओं ने की भाजपा को वोट देने की अपील, मोदी काे लेकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

सीएम योगी आएंगे नौ को

सीएम योगी आदित्यनाथ नौ अप्रैल को गढ़ रोड मेरठ में जनसभा करने पहुंच रहे हैं। वह यहां के गांव सिसौली में समर्थकों को संबाेधित करेंगे। इसे लेकर भी प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया था, लेकिन इसे फिलहाल रद कर दिया गया है। अब नए सिरे से नौ अप्रैल को ही निर्णय लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश