2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा सुप्रीमो ने रालोद को लेकर लिया बड़ा फैसला, इतनी सीट दे सकती हैं अजित सिंह को

लोक सभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में रालोद को भी मजबूत करने की कोशिश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Jan 2019, 9:36 AM IST

meerut

बसपा सुप्रीमो ने रालोद को लेकर लिया बड़ा फैसला, इतनी सीट दे सकती हैं अजित सिंह को

मेरठ। लोक सभा चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद से रालोद को सीटें देने को लेकर घमासान मचा हुआ है। दोनों पार्टियों ने प्रदेश की 80 सीटों में से 38-38 सीटें बांट ली हैं, जबकि अन्य दो सीटें रालोद के लिए छोड़ी हैं। इससे रालोद नेताआें व कार्यकर्ताआें में जबरदस्त आक्रोश था। इसके बाद जब अखिलेश यादव आैर जयंत चौधरी की आपस में बातचीत हुर्इ तो अखिलेश ने मथुरा सीट रालोद के खाते में डाल दी है। अब रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगा, लेकिन अब बसपा सुप्रीमो मायावती अखिलेश यादव जैसा काम करने जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो मायावती भी अपने खाते की एक सीट पर रालोद को चुनाव लड़वा सकती है।

यह भी पढ़ेंः सपा के इस दिग्गज नेता ने लोक सभा चुनाव के लिए किया बड़ा एेलान, कार्यकर्ताआें से ये तैयारी करने को कहा

यह भी पढ़ेंः VIDEO: आतंकी कनेक्शन को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर ये हुई सुरक्षा की तैयारी

पार्टी हार्इकमान कर रहा यह तैयारी

बसपा सूत्रों की मानें तो 12 जनवरी को सपा-बसपा गठबंधन के दौरान रालोद का नाम तक नहीं लिया गया था। इससे रालोद नेताआें व कार्यकर्ताआें में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। इस गठबंधन में चार सीटें छोड़ी गर्इ। इनमें दो रायबरेली व अमेठी छोड़ दी गर्इ जबकि दो रालो के लिए छोड़ी थी। अखिलेश व जयंत चौधरी की मीटिंग के बाद अब रालोद बागपत, मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। सूत्रों की मानें तो बसपा मायावती के पास पार्टी के शीर्ष नेताआें ने गठबंधन को लेकर इनपुट पहुंचाया, उसमें बसपा हार्इकमान अपनी एक सीट रालोद को देने को तैयार हो गया है। इस वजह गठबंधन की विश्वसनीयता बतार्इ गर्इ है। हालांकि रालोद की पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग है, लेकिन अगर मायावती अपनी एक सीट रालोद को देती हैं तो रालोद चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश