1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: मीट माफिया याकूब कुरैशी के बेटे भूरा ने सीज मकान की सील तोड़ की बीयर पार्टी, मुकदमा दर्ज

मीट माफिया और गैंगस्टर एक्ट में बंद याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने पुलिस द्वारा सील किए मकान की सील तोड़ दी। पुलिस द्वारा सील किए मकान की सील तोड़कर भूरा उसमें बीयर पार्टी कर रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 12 Jun 2023, 7:29 PM IST

Meerut News: मीट माफिया याकूब कुरैशी के बेटे भूरा ने सीज मकान की सील तोड़ की बीयर पार्टी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Meerut News: मीट माफिया याकूब कुरैशी के बेटे भूरा ने सीज मकान की सील तोड़ की बीयर पार्टी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Yakub Qureshi News : मेरठ में मीट माफिया और गैंगस्टर एक्ट में बंद याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा पुलिस द्वारा सीज किए मकान की सील तोड़कर उसमें बीयर पार्टी करता था। आरोपी है कि मीट माफिया याकूब के बेटे भूरा ने सीज मकान को अय्याशियों के लिए खोल रखा था। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो पुलिस ने मौके पर मकान की सील टूटी हुई पाई।

पुलिस को मकान के अंदर से टेबल पर कांच के गिलास और बीयर की बोतले और कैन बरामद हुईं। पुलिस ने सीज मकान की सील तोड़ने के आरोप में याकूब कुरैशी के बेटे भूरा सहित आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा गैंगस्टर में जेल में बंद था। वह जमानत पर बाहर आया है। पुलिस ने कोतवाली में IPC की धारा 448,188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

IMAGE CREDIT: ashish premi

यह भी पढ़ें : Meerut News: पुलिस अभिरक्षा में महिला अधिवक्ता के हत्यारोपी की कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई, देखें वीडियो

बता दें कि पूर्व में बसपास सरकार में याकूब कुरैशी मंत्री रह चुके हैं। याकूब कुरैशी पर भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्ररी में करीब 4 करोड रुपए का अवैध मीट पकड़ा गया था। जिसके बाद याकूब कुरैशी परिवार सहित भूमिगत हो गया था। याकूब कुरैशी के दोनों बेटे इस समय समय जमानत पर बाहर हैं। जबकि याकूब अभी जेल की सलाखों के पीछे ही बंद है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश