धरने पर बैठी रीता मालिक ने कहा कि हम लोग पिछले चार महीने से बिना सेलरी काम कर रहे है। जब तक वेतन नहीं मिल जाता, यहां से नहीं उठेंगे। कॉलेज प्रशासन को उनकी मांग सुननी चाहिए। वहीं, आउटसोर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने से मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वॉर्ड ब्वाॅय और नर्सों के न होने से वार्डो में भर्ती मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।