8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ: सोते हुए 65 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजन ने गांव के 6 लोगों पर लगाए आरोप

खरखौदा थानाक्षेत्र में सोते हुए एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 20 Oct 2017, 3:45 PM IST

65 yeras old man shot dead in home

मेरठ। खरखौदा थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घोसीपुरा गांव में बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे एक 65 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव के 6 लोगों पर हत्या का आरोप...

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात 65 वर्षीय मुन्ना उर्फ वजरूद्दीन अपने घर में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे अज्ञात हमलावर उसके घर में दाखिए हुए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव के लोग बाहर निकलकर वजरूद्दीन के घर पहुंच गए, लेकिन तब तक अपराधी वारादात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। गांव के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। सीओ किठौर हरिमोहन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उनका यह भी कहना था कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, मृतक के परिजन ने गांव के सरताज और मेहराज समेत 6 लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

डबल मर्डर के आरोप में जेल में बंद है मृतक का बेटा

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुन्ना का बेटा भूरा गांव में हुए डबल मर्डर के आरोप में जेल में बंद है। बीते 10 फरवरी को गांव के बिलाल और जुनैद नामक शख्स का मर्डर हुआ था। इन दोनों के मर्डर के आरोप में भूरा का नाम सामने आया था। डबल मर्डर केस में गांव के ही 15 लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से 13 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।