
नवनियुक्त महिला दरोगाओं के साथ एडीजी और आईजी प्रवीण कुमार।
मेरठ जोन के एडीजी राजीव सबरवाल ने आज नवनियुक्त 400 दरोगा को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
786 अभ्यर्थियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर SI, प्लाटून कमांडर पीएसी और फायर सर्विस सेकेंड अधिकारी के कुल 786 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार एवं एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
समारोह में अभ्यर्थियों के परिजन भी पहुंचे
समारोह में अभ्यर्थियों के परिजन भी पहुंचे। इस खुशी के अवसर पर परिजनों की आंखें भी नम हो गईं। मुख्य अतिथि एडीजी मेरठ जोन ने सभी अभ्यर्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सेवा और समर्पण भाव से नौकरी करने का संदेश दिया।
किसान के बेटा और बेटी बने दरोगा
किसान के बेटा-बेटी ने दरोगा बनकर पिता का सपना पूरा किया। किसान के बेटा-बेटी के दरोगा बनने पर गांव में भी खुशी का माहौल है। किसान ने बताया कि उसकी दूसरी बेटी ने भी दरोगा की परीक्षा दी थी, लेकिन वो पास नहीं हो सकी।
एडीजी ने दी बधाई
एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने नियुक्ति पत्र देने के बाद सभी को बधाई दी है। दोनों अधिकारियों ने नवनियुक्त दरोगाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Updated on:
27 Feb 2023, 8:22 AM IST
Published on:
26 Feb 2023, 8:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.